भिलाई 25 सितंबर 2024। भिलाई की धरती एक ऐसा उर्वरा जमीन है जहां का हर एक व्यक्ति अपना परचम कहीं न कही लहरा है। भिलाई के पंथ स्टेडियम से निकला हुआ खिलाड़ी ईरान में जाकर अपना झंडा बुलंद किया है। जिले और राज्य सहित देश का नाम गौरवान्वित किया है, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
उस खिलाड़ी का नाम शिखर सिंह और कोच का नाम सुरेंद्र पाल सिंह, सहीराम जाखड़, जिनकी बदौलत आज शीर्ष पर अपनी मेहनत के बदौलत खिलाड़ी खेल कर तेहरान में सामने वाले ईरान की टीम को चार सैटो में मात देकर गोल्ड मेडल जीतकर आया है। जिसकी मिलिट्री टीम सहित सभी ने स्वागत व सम्मान किया है।38वीं विश्व सैन्य पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2024 मे ईरान, श्रीलंका, जिंबॉब्वे उज़्बेकिस्तान सहित अन्य देश ने भाग लिए। यह चैंपियनशिप ईरान के तेहरान में चल रहा था। जहां पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर वर्ल्ड मिलिट्री चैंपियनशिप अपने नाम किया है। वर्ल्ड ब्लॉकर पुरस्कार भारतीय सेवा खिलाड़ी शिखर सिंह को मिला है। खिलाड़ी शिखर सिंह ने पिछली बार भी गोल्ड मेडल से नवाजा गया था। छत्तीसगढ़ में इन्हें शहीद कौशल अवार्ड से भी सम्मानित कियाजा चुका है। प्रो लीग अहमदाबाद से डिफेंडर थे। शिखर सिंह सर्विसेज वॉलीबॉल टीम को कई लोगों ने बधाई दी है।