जामुल 12 जुलाई 2024। शहर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर शहर में हलचल मचा दिया गया है। चौक चौराहे मे बीजेपी सरकार के बारे में चर्चाएं हो रही है। पालिका अध्यक्ष के ऊपर कई गंभीर आरोप लगे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पालिका परिषद जामुल के अध्यक्ष ईश्वर सिंग ठाकुर द्वारा नगर पालिक के हितों के विरुद्ध कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा निर्वाचित पार्षदों व नागरिकों से दुर्व्यवहार किया जाता है। अध्यक्ष द्वारा निर्माण कार्य मे में भी गंभीर अनियमितता बरती जा रही है।अध्यक्ष द्वारा परिषद का बैठक भी विगत 10 महीनों से नही बुलाया गया है। इसलिए जन समस्या एवं प्रसासनिक कार्य भी सुचारू रूप से संचालित नही हों पा रही है व परिषद के अध्यक्ष के सहमति से अनाधिकृत व्यक्ति के द्वारा परिषद के शाशकीय फाइलों का अवलोकन किया जाता है। वार्ड नं 3 संतोषी चौक में अधोसंरचना मद से 17 लाख के कार्य भगवान श्री राम चन्द्र जी का मूर्ति स्थापित कर पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार करने का गंभीर आरोप लगा है। इन कारणों से अध्यक्ष ईश्वर सिंग ठाकुर का अध्यक्ष पद पर रहना परिषद के हित में न्यायोचित नही है। अध्यक्ष ईश्वर सिंग ठाकुर के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने की सूचना कलेक्टर को दिए है। विपक्ष के पार्षद सरोजनी चंद्राकर, संजय देशलहरे ,अश्वनी साहू, निशा चंनेवार, सुनीता चंनेवार, रामप्यारी वर्मा, दुर्गा वैष्णव, तिलेश्वर देवांगन ने अपना सील मुहर व हस्ताक्षर कर जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए है उक्त गंभीर आरोप लिखित में लगाया गया है।
जामुल नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव,,,,,, कलेक्टर को सौंपा गया 8 पार्षदो द्वारा ज्ञापन लिखित में,,,,, भ्रष्टाचार का आरोप

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment