भिलाई। 23 मार्च, 2026, (सीजी संदेश) : भिलाई भाजपा कार्यकर्ता निशु पाण्डेय को भारतीय जनता पार्टी के
शीर्ष नेतृत्व ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में प्रदेश मिडिया प्रभारी के रूप में एक बड़ा दायित्व प्रदान किया है l इस दायित्व के लिये निशु पाण्डेय ने प्रदेश नेतृत्व के साथ साथ दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन का आभार व्यस्त किया है साथ ही सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुपम पॉल एवं सहसंयोजक शरद श्रीवास्तव ने इस कार्याकाल में जो दायित्व देकर मुझ पर विश्वास जताया उस हेतु आभार व्यस्त किया l नव नियुक्त निशु पाण्डेय ने विश्वास दिलाया है उनका कार्य कलाकारों के उत्थान के लिये होगा और वे अपने भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश मिडिया प्रभारी के दायित्व को पुरे जिम्मेदारी से निभाएंगे l इस उपलब्धि हेतु भिलाई भाजपा के कार्यकर्ताओं ने निशु पाण्डेय को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, उन्हें बधाई देने वाले में प्रमुख रूप से शारदा गुप्ता मदन सेन डॉ रमेश श्रीवास्तव कन्हैया सोनी बृजमोहन उपाध्याय बंटी नाहर विनोद उपाध्याय जेपी घनघोरकर संतोष जयसवाल गुरनाम सिंह महेश वर्मा ओमप्रकाश यादव राजू सुभाष शर्मा रमेश देशमुख नेहरू साहू तुषार देवांगन निर्मल भारती छोटू पासवान मृगेंद्र कुमार हरीशचंद्र भारती शक्ति सिंह, टिंकू संजय दुबे, संजय साहू, गिरीश दिलीप दामले, नरेश संतोष सोनी अमोल साहु अनिल सिंह पीसी प्रसाद योगेश यदु मूकेश अजय प्रसाद ने बधाई दी है।



