दुर्ग। 22 फरवरी 2026, (सीजी संदेश) : दुर्ग शहर में पहली बार फाल्गुन एकादशी 27 फरवरी को सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग से श्याम बाबा मंदिर, कादंबरी नगर, दुर्ग तक ऐसी भव्य एवं ऐतिहासिक निशान यात्रा निकल रही है जिसमें दुर्ग शहर ही नहीं बल्कि पूरे दुर्ग जिले के साथ साथ भिलाई, रायपुर, धमतरी, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, बालोद, बेमेतरा, अहिवारा, कुम्हारी, गुंडरदेही, के श्याम प्रेमी भी सम्मलित हो रहे है।
समिति ने सभी से आग्रह है बाबा श्याम के इस विशेष पर्व फाल्गुन एकादशी को एक निशान बाबा श्याम के नाम जरूर उठाये, सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग से निकलने वाली इस भव्य निशान यात्रा में अवश्य सम्मलित होवे. निशान उठाने हेतु अपना, अपने परिवार एवं इष्टमित्रों का नाम भेजे।




