भिलाई। 21 मार्च, 2023, (सीजी संदेश) : भिलाई की छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा एनजीओ संस्था की संचालिका श्रीमती निधि चन्द्राकर को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान दिल्ली के नोएडा में आयोजित एक भव्य समारोह में आयोजक संस्था संपर्क क्रांति परिवार की तरफ की तरफ से किया गया। वे छत्तीसगढ़ से समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मानित होने वाली इकलौती महिला है। सम्मान समारोह दिल्ली नोएडा के मंगलमय इंस्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी के आडिटोरियम में रखा गया था। जहां पूरे भारत से सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।