दुर्ग 27 फरवरी 2025। दुर्ग शहर के गंजपारा वार्ड क्रमांक 36 की नवनिर्वाचित पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अपने वार्ड के सम्मानित सदस्यों एवं उनके चुनाव में कार्य करने वाले सभी सम्मानित सदस्यों का सम्मान किया गया।युवा नेता राहुल शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गंजपारा की वार्ड पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने अपने वार्ड में प्रातः 11 बजे से विभिन्न धार्मिक सामाजिक आयोजन आयोजित किये। जिसमें दोपहर 12 बजे से देर रात्रि तक सत्तीचौरा के मुख्य मार्ग से आने जाने वाले सभी नागरिकों को प्रसाद वितरण किया। जिसमें पोहा भजिया पुलाव फल एवं अन्य सामाग्री का वितरण किया। लगभग 5 हजार से अधिक नागरिकों को प्रसाद वितरण किया गया।पार्षद ने दोपहर 3 बजे से श्री सत्तीश्वर महादेव सत्तीचौरा मे बाबा भोलेनाथ जी का पूरे गंजपारा वासियों की उपस्थिति में महाभिषेक किया गया। जिसमें पंडित सुनील पांडे ने मंत्रोच्चार के सभी प्रकार की औषधि जड़ी बूटी से अभिषेक करवाया, संध्या 7 बजे गंजपारा में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें गुलाब चौहान एवं उनकी टीम ने देर रात्रि तक शमा बनाये रखा, कार्यक्रम के बीच मे वार्ड पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने अपने वार्ड के सम्मानित जनोँ का सम्मान किया। पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने अपने वार्ड का सम्मानित जनोँ के साथ साथ अपने चुनाव में कार्य करने वाले सभी का सदस्यों का साल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से गंजपारा के वायु योद्धा विठ्ठल दास भूतड़ा उपस्थित हुए । जिन्होंने सभी का सम्मान किया, कार्यक्रम का संचलान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन पार्षद प्रतिभा गुप्ता ने किया।कार्यक्रम में प्रवीण भूतड़ा, चेतन जैन, पिंकी गुप्ता, सूर्यमणि मिश्रा ,लखन गौड़, राजू पुरोहित, शब्बू पाकीजा ,रियाज चौहान, राजेश शर्मा, गोपाल शर्मा ,सरवर चौहान, सलीम खान, अख्तर खान, ललित शर्मा, आदित्य नारंग ,प्रकाश कश्यप ,रिषी गुप्ता, परवेज खान ,मोहित पुरोहित ,नरेंद्र गुप्ता, प्रकाश सिन्हा, आशीष गुप्ता, ईशान शर्मा, मनोज भूतड़ा ,जीवन राजपूत, शरद भूतड़ा, राजेन्द्र शर्मा, सुजल शर्मा ,सोनल सेन ,महेश गुप्ता, दीपक ढीमर ,रवि राजपूत, दुर्गेश यादव ,बंटी यादव ,दुर्गेश राजपूत एवं गंजपारा के सैकड़ों युवा, महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।