भिलाई 10 मार्च 2026। संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य व विधायक श्री देवेंद्र यादव जी की अनुशंसा और वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 के अध्यक्ष श्री सौरभ मिश्रा जी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर जी के अनुमोदन पश्चात नई टीम की सूची जारी की गई।
ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा जी ने बताया कि नई कार्यकारिणी में संगठन के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिल सके। साथ ही इस नई टीम में महिला कार्यकर्ताओं को भी विशेष रूप से स्थान दिया गया है, जिससे संगठन में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को प्रोत्साहन मिलेगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रही है। नई कार्यकारिणी में महिलाओं को शामिल करना उसी सोच का हिस्सा है।
ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।अध्यक्ष- सौरभ मिश्रा, उपाध्यक्ष – अनुप्रिया अपाले, खवाजा अहमद, के. वेंकट राव, आशीष यादव, कैलाश मोंहती, जी. रवि, महामंत्री- धीरेन्द्र मिश्रा, कुलजीत सिंह, राजेन्द्र सिंग, बसंत साहू, वीर शर्मा, अरूणा राव,ओमनाथ नेताम, अंचल चौबे, अमित उपाध्याय, परसराम, संयुक्त महामंत्री- दीपक रूद्रा, सामान्य बंगाली, विश्वनाथ पंडा, शबाना कुरैशी, श्रवण शर्मा, पी. शंकर राव, नंद यादव, ए. पुष्पांवटी, मोना कुर्रे, डोमेश देशमुख, सुरेश श्यामकंवर, सह सचिव- पीयूष सिंह, लक्ष्मी ठाकुर, संतोष शाह, रमेश प्रसाद, राम कुमार,- कोषाध्यक्ष आकाश यादव, मीडिया प्रभार-श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, कानूनी सलाहकार-प्रणय गाडगे, प्रचार महामंत्री-प्रेम कुमार, आदि श्रीनु, भोला निषाद, ईमरान, सूरज ध्रुववंशी, राजेश दिवाकर, विकास वर्मा, विजय अगासे, सुजना पर्लेटी, उषा पाण्डेय, निशा जैन।विशेष आमंत्रित सदस्य सुलौचना राव, सुरेश वर्मा, साधना सिंह, नोमिन साहू, ए.के. सिंह, रमाकांत देशलहरे, संजय साहू, संगीता ध्रुव, राजेन्द्र अपाले, प्रवक्ता- सज्जसाद हसन, शामिल है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 की नई टीम का गठन, महिलाओं को भी दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




