भिलाई। 08 मार्च, 2026, (सीजी संदेश) : डॉ. अम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसाइटी के लिए यह बहुत ही सुखद क्षण है कि समाज की होनहार बच्ची नेहा वासनिक ने UPSC में 925 वी रैंक हासिल करके परिवार समाज व शिक्षा मित्र सोसाइटी का नाम रौशन किया , नेहा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा BSP स्कूल Camp 1 व 10th 88% से Camp 2 के स्कूल से पास किया 12 th BSP school sector 1 से 87% अंकों से पास किया उसके बाद NIT warangal से Chemical Egg से B. Tech. किया है पिताजी प्राइवेट कार्य करते है मां गृहणी है , बैकुंठधाम कैंप 2 भिलाई में निवास करते है पिछले 2 सालों से बच्ची ने अपनी MNC के जॉब को छोड़कर UPSC की तैयारी की और उसे यह सफलता मिली , सबसे अच्छी बात यह कि आयु नेहा वासनिक को जैसे ही MNC में जॉब लगी उसने डॉ अम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसाइटी की सदस्यता लेकर अपने ही जैसे बच्चों के आर्थिक सहयोग के लिए शिक्षा मित्र सोसाइटी की सदस्यता भी ली है और दान कर रही है । आज हम शिक्षा मित्र सोसाइटी परिवार इस बच्ची की सफलता से बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे है । *नेहा की इस सफलता पर उनकी माता और पिताजी को बुद्ध विहार डॉ अम्बेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर 6 में सम्मानित किया गया इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा 1119 के अध्यक्ष विनोद वासनिक , डॉ अम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसाइटी के अध्यक्ष अजय गणवीर , संजय मेश्राम,संतोष खापर्डे, डॉ दीक्षित भीमगडे ,राजेश गजभिए ,प्रीतेश पाटिल, कृष्णा बंसोडकर,वीरेंद्र गजभिए,पंकज मेश्राम, एस. सी. गौरकर ,विनायक चौरे , शिवचरण पंतावने ,सविता मेश्राम व समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।




