रायपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बुधवार सुबह आईटीबीपी कैंप में जवान रहमान खान ने साथियों पर फायरिंग कर दी। इसमें 6 जवानों की मौत हो गई। 2 जख्मी हुए, जिन्हें हेलिकॉप्टर से रायपुर ले जाया गया। बाद में रहमान ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।
आईटीबीपी का यह कैंप धौदई क्षेत्र में कडेनार में है। पुलिस के मुताबिक, कैंप में बुधवार सुबह 8:45 बजे हुई फायरिंग में 5 जवानों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हो गई।
बस्तर आईजी पी सुंदरराज के मुताबिक, प्रथमदृष्ट्या यह आपसी विवाद ही प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद ही कारण सामने आएगा। राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जवानों में तनाव जैसी कोई बात नहीं है। उन्हें समय पर छुट्टी और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। अभी तक यही लग रहा है कि जवानों के बीच ही कुछ विवाद हुआ।
आईटीबीपी कैंप में आपसी विवाद : जवान ने की फायरिंग….. 6 की मौत 2 घायल
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment