जामुन 22 जनवरी 2026। नगर पालिका जामुल की नेता प्रतिपक्ष रामप्यारी वर्मा एवं कांग्रेस पार्षदो के द्वारा नपा पालिका जामुल मे लगातार हो रहे भेदभाव आरोप लगाया है। नपा अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर के द्वारा लगातार जामुल क्षेत्र के चुने जनप्रतिनिधियों के साथ साथ जामुल के जनता के विश्वास को तोड़ते हुवे भेदभाव पूर्ण कार्य किया जा रहा है । सिर्फ बीजेपी पार्षद के वार्ड को छोड़ कर बाकि वार्ड को अनदेखा कर जनता को छलने का आरोप लगाया गया है। ईश्वर ठाकुर के द्वारा जनता के विश्वास को तोड़ते हुवे कांग्रेस के पार्षद के वार्ड मे विकास कार्य नहीं किया गया है। लगातार अड़ियल रवैया दिखाते हुवे मनमानी करते हुवे अनदेखा किया गया है। जिसके कारण विरोध मे नेताप्रतिपक्ष के साथ मिलकर कांग्रेस पार्षदो ने परिषद की बैठक मे जमकर विरोध किया और कहाँ की जामुल के जनता को धोखा देना बंद करे। सभी का विकास जरूरी है और बीजेपी सिर्फ बोलने के लिए सबका साथ सबका विकास करने की बात जरूर करती है पर जनता को धोखा देकर सिर्फ विश्वास घात करने का काम भाजपा के शासन काल मे नपा अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने जामुल के जनता के साथ कर रहे है ।
साथ ही विकास कार्यों के लिए आबंटित राशि को समान रूप से सभी वार्डो मे बाटकर कर भेदभाव न करते हुवे जामुल का सामूहिक रूप से विकास किया जाये। इस मुद्दे सभी पार्षद एक हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष पर लगा भेदभाव का आरोप,,,,पार्षद हुए एक
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



