दुर्ग। 07अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : दुर्ग विधानसभा अंतर्गत गयानगर वार्ड 04 में आज वार्ड भ्रमण के दौरान उचित मूल्य की दुकान का केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने औचक निरीक्षण किये। इस दौरान वहां उपस्थित हितग्राहियों से सीधे संवाद कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी लिए एवं उन्हें मिलने वाली राशन सामग्री के संबंध में विस्तार से चर्चा किये।
शिक्षा,ग्रामोद्योग विधी एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने निरीक्षण के दौरान स्वयं हितग्राही को चावल मापकर दुकान में उपलब्ध माप यंत्र की सटीकता की जांच की किये, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को निर्धारित मात्रा में पूर्ण एवं सही राशन प्राप्त हो। इस पहल से वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और आम नागरिकों का विश्वास सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया।
मंत्री श्री यादव ने वार्डवासियों से चर्चा के दौरान उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक सुचारु, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए सरकार और प्रशासन निरंतर निगरानी, जनता से संवाद किया जाता है ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे। हितग्राहियों को जागरूक करते हुए उन्हें उनके अधिकारों एवं निर्धारित राशन की जानकारी देने निर्देश दिए, जिससे जिससे वे स्वयं भी व्यवस्था की पारदर्शिता में सहभागी बन सकें।



