भिलाई 26 अप्रैल 2023। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 19 19 राजीव नगर में आज महिला सशक्तिकरण टीम की बैठक रखी गई थी। बैठक में महिलाओं के सामाजिक उत्थान पर चर्चा की गई। इसी दौरान कहा कि जिस किसी महिलाओं के पास आर्थिक तंगी के कारण इलाज करने में सक्षम नहीं है, उन्हें मदद की जाएगी। नगर निगम भिलाई के एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा ने बताया कि एक महिला को डॉक्टर ने कैंसर की जांच कराने के लिए पर्ची में लिखा था लेकिन उसके पास टेस्ट के लिए पैसे नहीं थे। श्रीमती गेरा ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल महिला सशक्तिकरण की टीम की आपात बैठक की गई तथा मदद बैंक से महिलाओं ने उस महिला की मदद करते हुए सहायता राशि प्रदान की गई। बैंक के द्वारा जिस भी महिलाओं को आर्थिक सामाजिक परेशानी होती है उसे मदद की जाती है। महिलाएं बैठकर पहले आपस में चर्चा करती हैं, फिर बीमारी के हिसाब से उनको इलाज के लिए मदद किया जाता है।यह बैंक महिलाओं के लिए हमेशा तत्पर खड़ा है।हर वक्त किसी की भी मदद कर सकती है इसी के लिए ही इस बैंक की स्थापना की गई है।
मदद बैंक से कैंसर पीड़ित महिला को मिली सहायता,,,, एमआईसी सदस्य रीता गेरा ने की पहल

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment