भिलाई। 02अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : चंद्र नगर कोहका में अग्रसेन आईटीआई के सामने रोड की जगह को कब्जा कर पेट्रोल पंप खोलने की शिकायत जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता के नेतृत्व में कलेक्टर से शिकायत की गई और उन्हें पूरी जानकारी दी गई और पेट्रोल पंप का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की गई।
विदित हो कि चंद्र नगर कोहका मे कॉलोनी वासियों को गुमराह कर चारों तरफ मिट्टी के बड़े-बड़े टिले बनाकर कॉलोनी वासियों को यह कहा गया कि यहां कंपलेक्स बनाया जा रहा है मगर जब 20 फीट की सड़क को कब्जा कर सकरी कर दिया गया एवं कॉलोनी की लोग गिरने लगे घायल होने लगे आपत्ति करने के बावजूद ध्यान नहीं दिया गया तब कॉलोनी के लोगों ने देखा कि यहां पर कॉलोनी वॉसियो को गुमराह कर पेट्रोल पंप का निर्माण भी किया जा रहा है जबकि सरकार के नियम के अनुसार पेट्रोल पंप स्कूल एवं आवश्यक परिसर से 30 मीटर की दूरी पर होने चाहिए आसपास कॉलोनी नहीं होनी चाहिए जबकि यहां पर शैक्षणिक संस्थान छोटे-छोटे बच्चों का स्कूल और आईटीआई जैसे शैक्षणिक संस्थान है आसपास कॉलोनी भी है जबकि कॉलोनी वासियों को यह बोला जा रहा था कि यहां पर कंपलेक्स बनाया जा रहा है गहराई से जांच करने पर पता चला कि यहां पर अवैध रूप से पेट्रोल पंप की टंकी बैठा ली गई है जबकि रोड की जगह को भी अतिक्रमण करके 20 फीट की रोड को जगह के 3 फीट अतिक्रमण कर लिया गया जिसके कारण आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है अगर कॉलोनी में एक कार घुसती तो दूसरी कार को पूरी बैक करके जाना पड़ता है कॉलोनी के सैकड़ो लोगों का जीवन नर्क बना दिया गया है कॉलोनी के सैकड़ो महिलाओं ने नगर निगम आयुक्त से मिलकर इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई थी। चंद्रनगर सड़क 6 और 7 की गालियां बहुत सकरी है जिसमें अगर कभी आगजनी हो गई तो कोई बड़ी गाड़ी घुसने लायक जगह नहीं है एंबुलेंस घुसने पर वापस आने की भी समस्या है कॉलोनी वासियों की समस्याओं तत्काल निराकरण करने की मांग प्रदर्शन कर प्रशासन से की गई थी वर्तमान में तहसीलदार द्वारा स्टे दिया गया है अगर फिर से अनुमति दी गई तो आंदोलन की चेतावनी दी गई। मांग करने वाले में प्रमुख रूप से चंद्रनगर विकास समिति के संयोजक शारदा गुप्ता, निशू पांडे, विनोद, संतोष सोनी, निर्मल भारती, रेखा ब्रम्हे, बसंत शुक्ला, बसंत पुरी, बीजे आनंद, दिनेश विश्वकर्मा, राजकुमार ब्रम्हे, प्रशांत पासवान, भारती राणे, सुनीता राणे, प्रमिला बोरकर, मीना सिंह, गीता चौधरी, नीलम भारती, पुष्पा देवांगन, शिवकुमारी प्रजापति, अनीता सिंह, यशोदा मिश्रा, नीलम देवी, प्रभावती, कोमल दुलानी, यश दुलानी सहित प्रमुख कार्यकर्ता थे।



