भिलाई। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला की जीवनदीप समिति के सदस्यों में निगम के दो वार्ड पार्षदों सहित पांच लोगों को शामिल किया गया है। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की अनुशंसा पर वरिष्ट कांग्रेसी नेता वाईके सिंह, वार्ड क्रमांक 1 की पार्षद नेहा साहू, वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद जी राजू, युवा कांग्रेसी शरद मिश्रा व रविन्द्र चंद्राकर को जीवनदीप समिति के सदस्यों में शामिल किया गया है। इस संबंध में जिले के प्रभारी मंत्री को विधायक देवेन्द्र यादव ने सदस्यों की चयन संबंधी सूची प्रेषित कर दी है। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में संचालित लाल बहादुर शास्त्री शासकीय चिकित्सालय का संचालन संस्था जीवनदीप समिति करती है। समिति में स्थानीय विधायक, कलेक्टर व क्षेत्र के समाज सेवियों सहित विशिष्ट लोगों को स्थान दिया गया गया। अस्पताल के संचालन में आवश्यक सामग्री से लेकर डॉक्टरों व अन्य स्टाफ भर्ती आदि के संबंध में जीवन दीप समिति ही निर्णय लेती है। आज इस समिति में पांच सदस्यों को शामिल किया गया। अपने अपने क्षेत्र के प्रतिनिधियों के रूप में इनके विचार भी अस्पताल के संचालन में महत्वपूण होंगे। विधायक देवेन्द्र यादव ने सभी नए सदस्यों को निष्ठा पूर्वक अस्पताल की बेहतरी के लिए कार्य करने कहा है।
जीवनदीप समिति के बने सदस्य…. दो पार्षद सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment