भिलाई 20 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (cctwa) का एक प्रतिनिधिमंडल ने आज अध्यक्ष अंजय शुक्ला के नेतृत्व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल से उन्हें अल्ट्राटेक कुकुरडीह प्लांट के भाड़े में आ रही परेशानी के बारे मे जानकारी दी और बताया कि लगातार मांग के बात भी अल्ट्राटेक कुकुरडीह द्वारा भाड़ा नहीं बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री से इस संबंध में सहयोग हेतु आग्रह किया गया। इस पर उपमुख्यमंत्री ने सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से भी मिलकर सम्पूर्ण जानकारी दी। श्री वर्मा ने भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है ।प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक अशोक जैन ,सुधीर अग्रवाल ,इंद्रजीत सिंह, प्रवक्ता अरुण तुलस्यान, कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह, संगठन मंत्री गणेश जैसवाल ,सुखदेव सिंह सिद्धू (अध्यक्ष Rbkps) सदस्यगण मनोज गुप्ता,आशीष अग्रवाल , सुब्रत डे सुखदेव सिंह ,जसवंत सिंह सैनी ,सनोज सिंह ,वैभव जग्गी ,सुखमोहन सिंह बावा ,पुरुषोत्तम भीटे ,मिथलेश वर्मा, हरविंदर खंडूजा धनवंत सिह गिल सहित अन्य सदस्यगण शामिल थे।
उप मुख्यमंत्री से मिले छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य,,,,, भाड़ा बढ़ाने को टेबल टॉक

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment