दुर्ग, 30 मार्च 2026।एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) जिला उद्योग संघ, दुर्ग के वार्षिक सम्मेलन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।नई कार्यकारिणी में श्री के.के. झा पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
श्री अरविंदर सिंह खुराना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि श्री व्यास शुक्ला एवं श्री मयूर कुकरेजा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।श्री अंकित मेहता को महासचिव तथा श्री निश्चय कुमार झा को सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) नियुक्त किया गया।कोषाध्यक्ष के रूप में श्री विजय अग्रवाल एवं उप कोषाध्यक्ष के रूप में श्री भगवान अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई।संयुक्त सचिव के रूप में श्री मुदित राठी एवं श्री नितिन जैन को नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी में कुल 21 सदस्यों को शामिल किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से:
आर.के. सिंह, रामकुमार बंसल, विवेक झा, देशराज यादव, अनिल शुक्ला, अंशुल जैन, शिवम बंसल, पवन भाटिया, अमन मेहता, आर. कबालिया, सौरभ राय, मनोज अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, इशदीप सिंह खुराना, ज्योतिकांत अग्रवाल एवं अभिजीत शुक्ला शामिल हैं।अध्यक्ष श्री के.के. झा द्वारा श्री संतोष शर्मा (VS Group) एवं श्री एस. स्वामीनाथन (Atmasco Group) को संगठन का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री के.के. झा ने कहा कि दुर्ग जिला उद्योग केंद्र को पुनः सक्रिय करना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री एवं उद्योग विभाग के साथ बैठक कर MSME उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अरविंदर सिंह खुराना ने बताया कि भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से मिलने वाले ऑर्डरों में कमी आई है। इस स्थिति को सुधारने के लिए 7 लाख रुपये तक की निविदा सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपये करने की मांग की गई है, ताकि सहायक उद्योगों को अधिक कार्य मिल सके।उन्होंने यह भी कहा कि यदि 12 लाख रुपये तक की निविदाएं सहायक उद्योगों के लिए ही आरक्षित की जाती हैं, तो इससे MSME एवं सहायक उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही, CPD (Central Planning Department) में बजट बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे सहायक उद्योगों को अधिक अवसर मिल सकें।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उद्योगपति श्री जे.के. जैन द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन श्री चमनलाल बंसल ने किया।



