भिलाई। 14 नवंबर, 2025, (सीजी संदेश) : केएच ग्रुप ऑफ सकूल्स ने “चिल्ड्रंस डे” के अवसर पर 14 नवंबर, शुक्रवार को स्कूल परिसर में एनुअल एग्जिबिशन 2025 “एडूबिशन” का आयोजन किया। एग्जीबिशन में छोटे स्टूडेंट से लेकर बड़े स्टूडेंट्स ने पिछले 2000 वर्षों में मनुष्य जाति की पाषाण युग से आधुनिक युग तक हर क्षेत्र में हुई प्रगति को दिखाया।
मनुष्य जाति ने खानपान, रहन-सहन, टेक्नोलॉजी, भाषा, बोलचाल आदि के क्षेत्र में किस तरह प्रगति की और जीने के अवसर को किस तरह बेहतर बनाया, इस मॉडल और चार्ट के रूप में दिखाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी (शहर) सुखनंदन राठौर, केके मोदी यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डॉक्टर मोनिका सेठी शर्मा और उद्योगपति अरविंदर सिंह खुराना ने सभी स्टालों का भ्रमण किया। स्टूडेंट्स द्वारा बनाए गए मॉडल को देखा और उनकी मेहनत व प्रतिभा को सराहा।
एग्जीबिशन का विधिवत शुभारंभ अध्यक्ष के.के. झा ने किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि यह एग्जिबिशन बहुत ही नॉलेजेवल है। छोटे से लेकर बड़े बच्चों ने अपनी मेहनत से जीवन का एक नया आयाम प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि एग्जीबिशन में पैरेंट्स को आर्टिफिशियल एक्सीलेंस के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी। प्रिंसिपल विभा झा ने इस अवसर पर कहा कि एग्जीबिशन में हर क्षेत्र के विकास की कहानी बताई गई है। स्टूडेंट्स ने जो मेहनत की है उसे देखते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि आज के एग्जीबिशन को देखकर पैरंट्स प्राऊड फील करेंगे कि उनके बच्चे इस स्कूल में पढ़ते हैं।
मुख्य अतिथियों के आगमन पर नन्हे स्टूडेंट्स ने कबीलों की वेशभूषा में आग के चारों ओर नृत्य कर उनका स्वागत किया। छोटे-छोटे स्टूडेंट्स का हाथों में भाला लिए नृत्य देख मुख्य अतिथि भाव विभोर हो गए। मुख्य अतिथियों ने एक-एक स्टॉल पर पहुंचकर स्टूडेंट्स द्वारा बनाए गए एक-एक मॉडल को देखा और उनके बारे में जानकारी ली। स्टूडेंट्स ने भी उन्हें मॉडल के बारे में बताया। कई स्टालों पर मुख्य अतिथि आश्चर्यचकित रह गए। स्टूडेंट्स की मेहनत और उनकी कल्पना की उन्होंने प्रशंसा की।
मनुष्य जाति ने किस तरह आग़ का आविष्कार किया और फिर धीरे-धीरे प्रगति करते-करते आज वह किस तरह रोबोटिक के क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है यह सब एग्जीबिशन में दिखाया गया। पैरंट्स ने भी इस एग्जीबिशन की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की कि उनके बच्चे इस स्कूल में पढ़ते हैं।
कार्यक्रम के दौरान ही स्कूल के स्टूडेंट्स ने रोबोटिक डांस की रोमांचकारी प्रस्तुति दी। जिसे देख तालियों की गड़गड़ाहट से स्कूल परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष के.के. झा, प्रिंसिपल विभा झा,डायरेक्टर निश्चय झा और एकेडमिक इंचार्ज सृष्टि झा ने मुख्य अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। अंत में पुरस्कारों की घोषणा की गई।
एग्जीबिशन में यह स्टाल लगाए गए –
लाइफ बाय द इंडस, व्हेन ह्यूमन गॉट स्मार्ट, इवोल्यूशन ऑफ मनी, बिजनेस बूथ, द फ्यूचर इज़ नाउ, रोबोटिक, लाइफ लांग एगो, फ्रॉम स्टोन टू स्टील, व्हेन द वर्ल्ड स्टार्ट टॉकिंग, भाषा की यात्रा, इवोल्यूशन ऑफ इंडियन म्यूजिक और फन जोन।



