भिलाई। 03 दिसंबर, 2025, (सीजी संदेश) : अखिल भारतीय एससी एसटी ओबीसी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव अनिल मेश्राम के मार्गदर्शन मे प्रदेश अध्यक्ष कौशल वर्मा द्वारा धमधा निवासी युवा तुर्क काशीराम वर्मा को संयुक्त मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संयुक्त मोर्चा की गत दिवस संपन्न हुई बैठक मे काशीराम वर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नव नियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष काशीराम ने कहा कि संयुक्त मोर्चा की नीति व नियमो का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए आगामी 21 दिसंबर को मनवा कुर्मी भवन शंकर नगर दुर्ग मे आयोजित मोर्चा के राज्य स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने का भरसक प्रयास करेंगे। इस अवसर पर अरूण बघेल कोषाध्यक्ष, प्रेमशंकर साहू, बृजेंद्र वर्मा जिला अध्यक्ष बेमेतरा, डी.एल. वर्मा, पोषण साहू जिला अध्यक्ष दुर्ग, नेमीचंद वर्मा साजा, सी.एल. मैत्री बालोद, शगुन वर्मा रायपुर, चन्द्रभान ठाकुर रिसाली, मुकुंद बंसोड, राजेन्द्र हरमुख, एम.एल.देवांगन, विनोद सेन, रोशन वर्मा, धरमपाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।



