भिलाई। 21 फरवरी, 2026, (सीजी संदेश) : अग्रसेन कॉलेज धनोरा में सहायक प्राध्यापक पद पर कार्यरत श्रीमती जूही पीटर को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा पी.एच.डी (शिक्षा) प्रदान की गई आपके शोध का विषय – “उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की आत्म प्रभावकारिता का परिवर्तन उन्मुखता एवं व्यवसायिक प्रतिबद्धता पर प्रभाव आपने अपना शोध कार्य, शोध निदेशक डॉ. शबनम खान, सहायक प्राध्यापक सेंट थॉमस कॉलेज वा रूआ बांधा एवं सह शोध निदेशक डॉ. शबाना सहायक प्राध्यापक कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर 7 के मार्गदर्शन में पूर्ण किया इस उल्लेखनीय कार्य में प्रवीण पीटर, प्रियंका पीटर, गौरव पीटर का विशेष योगदान रहा। इस महत्वपूर्ण शैक्षिक उपलब्धि पर परिजनों एवं प्रियजनों ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।




