पाटन 10 अगस्त 2025। जिला भाजपा दुर्ग के निवृत्तमान अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा का जन्मदिन आज पाटन में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित जन्मदिन समारोह में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए और उन्हें शुभकामनाएं दीं।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल तथा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल उपस्थित रहे। दोनों ने जितेंद्र वर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष निक्की भाले, मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, महामंत्री अखिलेश मिश्रा, जनपद सदस्य यशवंत वर्मा, उपाध्यक्ष निशा सोनी, जिला भाजपा दुर्ग के उपाध्यक्ष दिलीप साहू, श्रीमती नेहा बाबा वर्मा, पार्षद केवल देवांगन, मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश, सरपंच रोशन वर्मा, मिथिलेश शुक्ला, घनश्याम सोनी, राज देवांगन, दामोदर चक्रधारी, हर्ष भाले, विक्की बंछोर, शरद बघेल, कृष्णा तिवारी, प्रशांत बंछोर, नासिर भाई कार्यकर्ता सुरेंद्र वर्मा, मिलन देवांगन समेत अनेक गणमान्य और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सौहार्द का माहौल रहा तथा उपस्थित जनसमूह ने पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व और योगदान की सराहना की।
जिला भाजपा दुर्ग के निवृत्तमान अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा का जन्मदिन पाटन में धूमधाम से मना,,,,, मुख्यमंत्री से लेकर सांसद और विधायक ने दी बधाई

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment