भिलाई। श्री नारायण गुरू विद्या भवन हायर सेकेन्ड्री स्कूल सेक्टर 4 के शालेय प्रागंण में 44 वां वार्षिक क्रीड़ोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि हर खेल में शामिल होना अनिवार्य है। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग निवास करता है। खेल के द्वारा ही हमे राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पहचान मिलती है। खेल से प्रसिद्धी धन और रोजगार के अवसर भी प्राप्त होते है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल में अवश्य भाग लेना चाहिये। सचिव विनय पीतांबरन ने कहा कि ऊर्जा ताकत अवसर भरोसा और प्रतिभा ही सही मायने में खेल का अर्थ है।
रविन्द्रनाथ टैगोर सदन, मदर टेरेसा सदन, श्री नारायण गुरू सदन, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाईड, इंट्रेक्ट क्लब एवं रेड क्रॉस के विद्यार्थियों ने मंचस्थ अतिथियों को सलामी देते हुए मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षण विभाग के एन.आई.एस कोच पी.विनोद कुमार नायर, मलकीत सिंह, एसएनजी संस्था के उपाध्यक्ष संतोष कुमार टीआर, उपाध्यक्ष सी.बीजू, डिप्टी जनरल सेक्रेटरी विनय पीतांबरन शिक्षण सेके्रटरी टीयू सुनील अन्य पदाधिकारी शाला के प्राचार्या विशाल वधावन, उप प्राचार्या श्रीमती कोमल बेदी, पालक शिक्षण समिति की उपाध्यक्ष शीबा जहान अन्य सदस्य प्रधान पाठिका, प्रभारी शिक्षिकाएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं पालकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं बैच लगाकर स्वागत सत्कार किया गया। शाला के प्राचार्य द्वारा शाला के खिलाडिय़ों द्वारा वर्षभर संपन्न विविध खेल प्रतियोगिता एवं उपलब्धियों के अंतर्गत वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि इंदर सिंह ने प्रतिभावान खिलाडिय़ों एवं विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने योग्य विद्यार्थियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई रविन्दर प्रजापति, जय प्रकाश, लेखनारायण दास एवं धन्यवाद ज्ञापित श्रीमती मिली सिंह द्वारा किया गया।