दुर्ग। 10 फरवरी, 2026, (सीजी संदेश) : दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। क्षेत्र के कुल 21 शासकीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना की जा रही है, जिनमें से 11 विद्यालयों को पूर्णतः स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चे अब स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर, इंटरनेट एवं डिजिटल कंटेंट के माध्यम से आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के उरला, तितुरडीह एवं शक्तिनगर स्थित शासकीय विद्यालयों में तैयार हो रहे स्मार्ट क्लास एवं स्मार्ट स्कूल का निरीक्षण किया। शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय विद्यालयों में डिजिटल तकनीक आधारित आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट क्लास की पहल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं भविष्य उन्मुख शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हो रही है।
प्रदेश सरकार स्पष्ट संकल्प है कि शासकीय विद्यालयों का शैक्षणिक वातावरण, संसाधन एवं अधोसंरचना निजी शिक्षण संस्थानों के समकक्ष विकसित हों, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग के बच्चों को समान अवसर और उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध हो सके।
सीएसआर मद से हाई-टेक एजुकेशन सिस्टम के माध्यम से अब शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी आधुनिक संसाधनों, डिजिटल कंटेंट एवं नवाचार आधारित शिक्षण प्रणाली से जुड़कर अपने सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ेंगे इससे प्रदेश के शैक्षणिक भविष्य को नई गति मिलेगी।
स्मार्ट स्कूल होंगे हाई टेक गणित लैब
स्मार्ट स्कूल में पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक डिजिटल तकनीक, जैसे स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर, इंटरनेट, टैबलेट्स का उपयोग के साथ ही आधुनिक गणित लैब। यहाँ सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाने के लिए एनिमेटेड वीडियो, 3D सिमुलेशन और वर्चुअल क्लासरूम का सहारा लिया जाता है, जिससे शिक्षा अधिक इंटरैक्टिव और व्यक्तिगत हो जाती है। स्मार्ट क्लास में होंगे स्क्रीन टच पैनल, दिवाल पर प्रिंट रिच वातावरण जिससे बच्चों को विषय की पूरी जानकारी मिल सके।
ये स्कूल बनेंगे स्मार्ट:-
1 शासकीय उच्च॰ माध्य॰ विद्या॰ उरला
2 शासकीय उच्च॰ माध्य॰ विद्या॰ बघेरा
3 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्य॰ विद्या॰ दीपक नगर दुर्ग
4 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्य॰ विद्या॰ तितुरडीह नगर दुर्ग
5 शासकीय कन्या उच्च॰ माध्य॰ विद्या॰ दुर्ग
6 बी॰ आर॰ जे॰ शासकीय कन्या उच्च॰ माध्य॰ विद्या॰ दुर्ग
7 शासकीय चन्द्रशेखर आजाद उच्च॰ माध्य॰ विद्या॰ पंचशील नगर दुर्ग
8 शासकीय महात्मा गाँधी उच्च॰ माध्य॰ विद्या॰ दुर्ग
9 स्वामी आत्मानंद जे॰ आर॰ डी॰ मल्टीपरपस हि॰ माध्य॰ विद्या॰ दुर्ग
10 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल बोरसी दुर्ग
11 सरस्वती शिशु मंदिर कसारीडीह दुर्ग
इन स्कूल में लगेगी स्मार्ट क्लास:-
1 शासकीय हाई स्कूल सिकोलाभाठा दुर्ग
2 शासकीय पूर्व माध्य॰ विद्या॰ शक्ति नगर दुर्ग
3 शासकीय प्राथमिक शाला नयापारा दुर्ग
4 शासकीय उच्च॰ माध्य॰ विद्या॰ तकिया पारा दुर्ग
5 शासकीय प्राथमिक शाला डिपरापारा दुर्ग
6 शासकीय प्राथमिक शाला सरदार पटेल दुर्ग
7 शासकीय प्राथमिक शाला लालबहादुर शास्त्री दुर्ग
8 शासकीय प्राथमिक शाला झुग्गी पारा दुर्ग
9 शासकीय प्राथमिक शाला पोटियाकला दुर्ग
10 शासकीय पूर्व माध्य॰ शाला बोरसीभाटा दुर्ग



