भिलाई। 27 जुलाई, 2024, (सीजी संदेश) : नेहरू नगर व्यापारी संघ कार्यकारणी की बैठक का आयोजन 26 जुलाई 2024 को नेहरू नगर पूर्व कमर्शिल काम्प्लेक्स में किया गया। बैठक में नेहरू नगर व्यापारी संघ के सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियाँ, क्षेत्र के कार्यो , एकाउंट क्लोजिंग, वार्षिक आम सभा और कार्यकारिणी चुनाव के बारे में चर्चा करना था। बैठक में नेहरू नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष देविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेहरू नगर में भव्य झंडा फहराने का कार्यक्रम प्रातः 10:16 बजे कॉमर्शियल काम्प्लेक्स में नेहरू नगर व्यापारी संघ के सदस्यों और क्षेत्रीय निवासियों की भागीदारी से आयोजित किया जाएगा , श्री भाटिया ने बताया कि आयोजन हेतु समन्वय की जिम्मेदारी सह सचिव हर्ष चंदेल एवं संदीप सिंघल ने ली I उन्होंने बताया कि परम्परा के अनुसार बतौर विशेष अतिथि झंडा फहराने हेतु वरिष्ठता सूची के आधार पर निश्चित कर आमंत्रित किया जाता है, इस वर्ष कार्यक्रम में क्षेत्र के बीपीएल वर्ग में से 8वीं तक 20 होनहार विद्यार्थियों को कॉपी पेन प्रदान कर सम्मान किया जायेगा I उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि कुछ लंबित कार्यो जिसमे अमृत मिशन फेज 2 में पाइप लाइन बिछाते हुई टूटी सड़क के मरम्मत , डोम निर्माण, पार्किंग स्थल में पेवर ब्लॉक, उच्चित प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्क लाइट , कमर्शियल काम्प्लेक्स में रिहाशी क्षेत्र के लिए संम्पति कर में छूट को लागु करवाने, कुछ प्रतिष्ठानों द्वारा अतिक्रमण कर आवगमन को बाधा करने को रोकने, क्षेत्र में खुले में मदिरा सेवन कर वातावरण को दूषित करने वालो पर अंकुश लगाने जैसे विषयो को नगर निगम से सम्पर्क कर जल्द करवाने हेतु चर्चा हुई i कोषाध्यक्ष मुकेश जैन ने एकाउंट प्रस्तुत्ती हेतु पृथक से सितबर 24 के प्रथम सप्ताह में बैठक करने का प्रस्ताव दिया जिसे सभी ने सहमती दी I उपाध्यक्ष संजीव भल्ला ने वार्षिक आम सभा एवं आगामी सत्र हेतु कार्यकारणी के गठन के आयोजन के लिए मार्च 25 में किये जाने का प्रस्ताव दिया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमती दी , जिसकी अधिसूचना एवं समय सारणी AGM के पूर्व जारी की जाएगी I बैठक में देविंदर सिंह भाटिया (अध्यक्ष), उपाध्यक्ष संजीव भल्ला, दिनेश अग्रवाल , जगदीश आहूजा (महासचिव) मुकेश जैन (कोषाध्यक्ष) , सह-सचिव संदीप सिंघल, हर्ष चंदेल कार्यकारणी सदस्य एस. कुंडू, काशी राम साहू , योगेश बंसल , एम.डी. अग्रवाल उपस्थित थे।
[URIS id=9218