भिलाई 29 दिसंबर 2025। जिला साहू संघ भिलाईनगर के नए अध्यक्ष चन्द्रभूषण साहू सहित उनकी टीम को प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू ने रविवार को जैन भवन सेक्टर 6 में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित सभी वक्ताओं ने कहा कि साहू समाज में अंतरजातीय विवाह की बढ़ती संख्या बहुत चिंताजनक है। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने यहां तक कहा कि यदि झ्सी रफ्तार से अंतरजातीय विवाह होता रहा तो आज से 30-40 वर्षों बाद ओरिजनल साहू कितने बचेंगे?
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि समाज में बढ़ता अंतरजातीय विवाह बहुत चिंता की बात है। हमारे बच्चों, युवाओं को अच्छा संस्कार देने की जरूरत है ताकि वे गलत दिशा में न जाएं। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट रखकर उसे सही दिशा में ले जाएं, इसकी प्रतिष्ठा को बचाना है। उन्होंने जिला साहू संघ के लिए भूखंड की मांग पर आश्वस्त किया कि यह प्रक्रियाधीन है। भूखंड आवंटन के बाद भवन भी बन जाएगा। श्री साहू ने चुटकी ली कि जिला साहू संघ भिलाईनगर के अधीन तीन निगम और एक पालिका है इसलिए यह जिला प्रदेश साहू संघ के आयोजनों का पूरा खर्च उठा सकता है।प्रारंभ में जिला साहू संघ के निवर्तमान अध्यक्ष हरि व्दारिका साहू ने स्वागत भाषण देते हुए अपने कार्यकाल के प्रमुख आयोजनों की जानकारी दी। उन्होंने मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव से जिला साहू संघ भिलाईनगर के लिए भूखंड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चन्द्रभूषण साहू ने भी समाज के लिए भूखंड उपलब्ध कराने कलेक्टर को निर्देश देने का अनुरोध मुख्य अतिथि अरुण साव से किया।
बाक्स 80000 पदधिकारियों की नियुक्ति होगी-डॉ. नीरेन्द्र प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को समाज के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि संगठन में हर परिक्षेत्र में 50-50 पदों पर नियुक्ति होना है और पूरे प्रदेश में कुल 80000 पदों पर नियुक्ति होगी। उन्होंने राजिम जयंती में 7 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी की अपील की। डॉ. साहू ने जिला साहू संघ भिलाईनगर के अध्यक्ष चन्द्रभूषण साहू, उपाध्यक्ष सेवाराम साहू व श्रीमती रुखमणी साहू, संगठन सचिव जीवन लाल साहू व श्रीमती लीना साहू को शपथ दिलाई।
अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि समाज के पदधिकारियों को अपने कार्यकाल के लिए लक्ष्य तय करना चाहिए। कोशिश करें कि सामाजिक बुराईयों को दूर करें। उन्होंने समाज में बढ़ रहे अंतरजातीय विवाह पर चिंता जताते हुए कि यदि यही रफ्तार से विवाह होते रहे तो 30-40 वर्षों बाद ओरिजनल साहू कितने बचेंगे यह सोचने वाली बात है। श्री साहू ने इसे बड़ा संकट बताते हुए गंभीर चिंतन की आवश्यकता जताई, कहा कि आने वाले समय में इस पर कड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, दीपक साहू, विशिष्ट अतिथि विजय साहू, रमेश साहू , लखनलाल साहू, खिलावन साहू, श्रीमती तुलसी साहू के अलावा तेल घानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू आदि उपस्थित थे। तहसील साहू संघ के अध्यक्षगण खेदराम साहू, डॉ कामता प्रसाद साहू, जनकराम साहू, दीपक साहू सहित अनेक पदधिकारी भी मंच पर मौजूद थे। संचालन अमोलदस साहू व आभार प्रदर्शन लखेन्द्र साहू ने किया।
साहू समाज में बढ़ता अंतरजातीय विवाह चिंताजनक – अरुण साव,,,,, जिला साहू संघ भिलाईनगर के शपथ ग्रहण समारोह
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



