भिलाई। भिलाई की बेटियों ने हर क्षेत्र में परचम लहराया है। आज छत्तीसगढ़ की जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट और पेजेंट यूमिंग मेंटर जूही व्यास ने हाल ही में पेरिस फैशन वीक में भाग लेकर एक नया इतिहास रच दिया है। वह छत्तीसगढ़ की पहली महिला हैं जिन्होंने इस प्रतिष्ठित मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया।दुर्ग निवासी जूही व्यास एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर रही हैं, लेकिन उन्होंने अपने जुनून को प्राथमिकता देते हुए फैशन और मेकअप की दुनिया में कदम रखा। भिलाई के डीपीएस स्कूल से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की है। जूही ने बताया कि 12 साल पहले उन्होंने Juhi Salon & Spa की स्थापना की।

इसके बाद. मिसेज इंडिया इंक 2022 में भाग लिया और प्रथम रनर-अप बनी। 2023 में, उन्होंने कैलिफोर्निया में भारत का प्रतिनिधित्व किया और Mrs. Globe People’s Choice का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। 2024 में, चीन में आयोजित मिसेज ग्लोब प्रतियोगिता की जूरी पैनल में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बनी।जूही व्यास को Mrs. India Inc. द्वारा पेरिस फैशन वीक के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जहां उन्होंने प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय डिजाइनरों के लिए वॉक किया। यह कार्यक्रम Hotel La Industrie, Paris में आयोजित किया गया था, और इस विशेष शो में जूही और उनकी टीम अकेले भारतीय प्रतिनिधि थे।जूही व्यास ने पांच अंतर्राष्ट्रीय डिज़ाइनरों के लिए रैंप वॉक किया।मनीष वैद (भारत) – पारंपरिक और आधुनिकता का मेल, एडमायर (थाईलैंड), सुकोमी (जापान) – जापानी मिनिमलिस्टिक फैशन, लेह कूचर (न्यूयॉर्क, अमेरिका) वेस्टर्न हाइ-फैशन स्टाइल, वेडोम पेरिस (फ्रांस) – क्लासिक पेरिसियन एलीगेपेरिस फैशन वीक के दौरान, दर्शकों और फैशन जगत के लोगों ने जूही के आत्मविश्वास और वॉक की जमकर सराहना की। चूंकि इस इवेंट में वह अकेली भारतीय प्रतिभागी थी, इसलिए उनकी उपस्थिति और भी खास बन गई।

विभिन्न देशों के डिजाइनरों, मॉडल्स और दर्शकों से उनके वॉक और उपस्थिति को सराहा और खूब तालियां बजाई।जूही व्यास के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि वह छत्तीसगढ़ की पहली महिला बनीं जिन्होंने पेरिस फैशन वीक में वॉक किया। हालांकि, जूही का भविष्य मॉडलिंग में नहीं बल्कि मेकअप इंडस्ट्री में ही है। वह एक पेशेवर मेकअप आर्टिस्ट हैं और उनका सपना मेकअप के जरिए लोगों के सौंदर्य को निखारना है। पेरिस फैशन वीक जैसे मंचों पर भाग लेने से उन्हें मेकअप की बारीकियों को और गहराई से समझने का अवसर मिलता है- जैसे कि अलग-अलग रंगों की ड्रेस के अनुसार मेकअप का चुनाव।जूही भविष्य में मॉडलिंग की बजाय मेकअप इंडस्ट्री में और आगे बढ़ना चाहती हैं। वह अपने मेकअप करियर को एक नए स्तर पर ले जाना चाहती हैं, और इस तरह के फैशन इवेंट्स में भाग लेकर वह अपनी कला को और निखार रही हैं।युवाओं के लिए जूही व्यास का संदेशजूही व्यास का मानना है कि “सफलता की कुंजी निरंतरता (Consistency) है। अगर आपके प्रयास असफल हो रहे हैं, तो भी हार मत मानें। अपने लक्ष्य की ओर मेहनत करते रहें, और एक दिन आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सपने देखना काफी नहीं है, उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत और प्रयास भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ से पेरिस तक का सफर जूही व्यास की यह उपलब्धि सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और भारत के लिए गर्व का विषय है। उनकी यह यात्रा उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।



 
             
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
											 
                                 
                             
 
         
         
         
        