भिलाई 21 फरवरी 2026। करोड़ों का राजस्व प्राप्त करने वाला भिलाई इस्पात संयत्र आम जनमानस का अनदेखी कर रहा है। सुरक्षा के नाम पर मानव जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। यह पहली घटना नहीं है, प्लांट के भीतर हो या बाहर मौत का आंकड़े कई बार पार कर चुका है। भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों के ऊपर सिर्फ एक ही दबाव राजस्व बढ़ाओ। बीते दिन सड़क नंबर 7 जेपी सीमेंट के सामने से भिलाई इस्पात संयंत्र का जाने वाला रास्ता में गड्ढे , रास्ता या रास्ते में गढ़डीे बहुत ही बुरे हालात बने हुए है। यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। गाड़ियां पलट रही है। सड़क में ना तो संकेत लगा हुआ है ना प्रकाश की पूर्ण व्यवस्था है। जान जोखिम में डालकर ड्राइवर गाड़ी चला रहे हैं। इसी तरह केनाल गेट में रात्रि को

खाली ट्रक ट्रेलर लोड लेने जा रहा था इसी दौरान एक गाड़ी एक साइड होकर पलट गया है।यह घटना रोड में सेफ्टी न होने के कारण घटीित हुआ है ।रोड में कही भी कोई लाइट नहीं है ।ना ही कोई बैरिकेटिंग लगा हुआ है। इस रास्ते में दिन को तो ड्राइवर किसी तरह ट्रक चला रहे ले रहे हैं लेकिन रात में समझ नहीं आता और बड़ी दुर्घटनाएं घटित हो रही है। जनहानि और रोकने के लिए इस रास्ते पर पर्याप्त व्यवस्था अधिकारियों को करनी चाहिए।




