भिलाई । श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई एवं जीवन आनंद फाउण्डेशन द्वारा 15 दिसंबर को श्री रामयज्ञ, ज्ञान कथा एवं श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में राष्ट्रीय सत चिन्मयानंद बापू अपने मुखारविंद से कथा वाचन करेंगे। आयोजन की शुरूआत 14 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा से की जाएगी। जिसमें हजारों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर खुसीपार क्षेत्र का प्रमण करेगी। कलश यात्रा में महाराष्ट्र एवं उडीसा की बैंड पार्टी सहित तिरूपति बालाजी मंदिर के वाट्य कलाकार भी शामिल होंगे। साथ ही साथ कलशयात्रा में विभिन्न झांकियां भी शामिल होगी।
कार्यक्रम को लेकर आज पत्रकारवार्ता में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन दशहरा मैदान, श्रीराम चौक, खुसीपार में हो रहा है। जिसमें 15 दिसंबर से 23 दिसंबर तक राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद स्वामी अपने मुखारविंद से कथा वाचन करेंगे। रोजाना दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा। मनीष पाण्डेय ने बताया कि कया स्थल पर सप्तकृण्डीय नवदिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ भी होगा। प्रतिदिन प्रात: 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक यह यज्ञ किया जाएगा। इस महायज्ञ के लिए कथा स्थल पर कलात्मक रूप से यज्ञ कृठिया का निर्माण किया गया है। यज्ञस्थल पर प्राचीन कला के सहर्ष दर्शन होंगे। आयोजन समिति द्वारा आयोजन को धार्मिक स्वरूप देने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। श्री पाण्डेय ने बताया कि शनिवार 14 दिसंबर को प्रात: 11 बजे भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे। इसमें महिलाएं कलश धारण किये पूरे खुर्सीपार क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। कलश यात्रा का शुभारंभ जोन 1 हनुमान मंदिर (शिवालय) से होते हए जोन -3, सुभाष मार्केट होते हुए श्री राम चौक पहुंचेगी। कलश यात्रा में महाराष्ट्र की बैंड पार्टी शामिल होगी जिसमें महिलाएं एवं पुरूष दोनों ही कलाकार अपनी प्रस्तुति देगे। इसके अलावा उड़ीसा की धमाल पार्टी भी इसमें शामिल होगी। साथ ही साथ तिरूपति बालाजी के पारंपरिक वाद्य कलाकार भी यात्रा में शामिल होंगे। श्री पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश के पूर्व मख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर प्रदेश भाजपा, अध्यक्ष विक्रम उसेंडी सहित शिक्षाविद, उदयोगपतियों को आमंत्रित किया गया है। पत्रवार्ता में पार्षद रिंकु साहू, दिनेश यादव, प्रशांत पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष चन्ना केशवलू उपस्थित थे।
जीवन में कुछ पाना है तो महायज्ञ में शामिल हो…. श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा श्री रामयज्ञ, ज्ञान कथा एवं श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 15 से
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment