भिलाई। 29 जनवरी, 2025, (सीजी संदेश) : नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा के अंतर्गत वार्ड 32 देवबलोदा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत पार्षद प्रत्याशी शिवकुमारी यादव के पक्ष में निकाली गई नामांकन रैली में सैकड़ो की संख्या में वार्डवासी व कार्यकर्ता शामिल हुए । भाजपा प्रत्याशी शिवकुमारी यादव ने प्रदेश, जिला व मंडल संगठन का आभार व्यक्त किया। तथा देवबलोदा से आए सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के जो सपने अधूरे रह गए थे। उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। तथा भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा व्यक्त किया है उस भरोसे पर पूरी तरह से खरा उतरूंगी। नामांकन रैली में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, जिले के महामंत्री प्रेमलाल साहू, मंडल के प्रभारी मनीष अग्रवाल, भिलाई एवं चरोदा के मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर व वरुण यादव जिले के नेता प्रतिपक्ष एवं उप प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा ,चंद्र प्रकाश पांडे पूर्व महापौर श्रीमती चंद्रकांता मांडले पूर्व पालिका अध्यक्ष सीता साहू सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर नगर पालिका सचेतक तुलसी ध्रुव महामंत्री द्वय भिलाई चरोदा मंडल परमजीत सिंह मुकेश अग्रवाल सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।