भिलाई 26 जून 2025 । दुर्ग जिले के रहने वाले छत्तीसगढ़ का नाम देश और विदेश में रौशन करने वाले और छत्तीसगढ़िया में कविता ,कहानी और अंतरराष्ट्रीय कवि सुरेंद्र दुबे का निधन आज हार्ट अटैक आने से हो गया है। श्री दुबे का इलाज रायपुर के अस्पताल में चल रहा था। उनके करीबी मित्र दीपक ने सोशल मडिया के माध्यम से यह जानकारी दी है। रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में उनका इलाज चल रहा था। कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि, छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति के वैश्विक राजदूत, मुझे सदैव अनुजवत स्नेह देने वाले, बेहद ज़िंदादिल मनुष्य, कविश्रेष्ठ पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे जी का निधन सम्पूर्ण साहित्य-जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।मेरे हृदय के रायपुर का एक हिस्सा, आपकी अनुपस्थिति को सदैव अनुभव करेगा
पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुआ था। पद्मश्री सुरेंद्र दुबे ने पांच किताबें लिखी हैं। वह कई मंचो और टेलीविजन शो में शामिल हुए। भारत सरकार द्वारा 2010 में, देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
हास्य कवि सुरेंद्र दुबे सभी को हंसा कर इस दुनिया से चले गए,,,, कार्डियक अस्पताल में ली अंतिम सांसे,,,, कविता कहानीकारों में शोक की लहर

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment