दुर्ग 28 जून 2023। जिले में 1 जून से 28 जून तक 140.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 243.6 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 46.0 मिमी. बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 183.3 मिमी, तहसील धमधा में 69.7 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 155.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 152.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 28 जून को तहसील दुर्ग में 6.0 मिमी, तहसील धमधा में 6.3 मिमी, तहसील पाटन में 19.0 मिमी, तहसील बोरी में 8.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 12.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 13.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
अब तक किस जगह कितना बारिश ,,,,जिले 140.2 मि.मी. औसत वर्षा का आकलन

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment