भिलाई। 17 मार्च, 2026, (सीजी संदेश) : भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ ।होली मिलन कार्यक्रम में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से कवि गजराज मंहत हास्य एवं हास्य व्यंग्य कवि ओमवीर करण पंडित गंगाराम चौबे उपस्थित रहे, इन कवियों के द्वारा अपने कविताओं और व्यंग्य से कार्यकर्ताओं को मन्त्र मुग्ध कर सभी का मन मोह लिया और सभी ने ताली बजाकर कवियों का ज़ोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया और सभी ने कवि सम्मेलन का आनंद उठाया। भिलाई इस्पात मज़दूर संघ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भिलाई इस्पात मज़दूर संघ कार्यालय में होली मिलन समारोह में उपस्थित होकर एक दूसरे के माथे पर अवीव गुलाल लगाकर एवं फूलों की वर्षा कर सभी ने होली के गीत पर नृत्य किया ।सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। एक दूसरों पर फूलों की वर्षा कर होली बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया ।भिलाई इस्पात मज़दूर संघ के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सभी त्यौहारों को इसी तरह एक दूसरे के साथ भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया ।यह जानकारी संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू ने दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के पदाधिकारीगण वरिष्ठ उपाध्यक्ष सन्नी ईपपन,संयुक्त महामंत्री प्रदीप कुमार पाल,कोषाध्यक्ष रवि चौधरी,अखिलेश उपाध्याय,भूपेन्द्र बंजारे,जगजीत सिंह,अनिल गजभिये,जोगेंद्र कुमार,संजय कुमार साकुरे,डिल्ली राव,ए.वेंकट रमैया,नागराजू,राजनारायन सिंह,गंगा राम चौबे,राकेश उपाध्याय,संतोष सिंह,पूरन लाल साहू,संतोष जगन्नाथ नाले,भागीरथी चन्द्राकर,सुरेंद्र गजभिये,अनिल बिसेन,वेंकट मीगी,भूपेन्द्र कुमार,अरूप राय,जनक ध्रुव , कृष्णा राव,अनिल राय,विवेक सिंह,मुरारी कुमार,घनशयाम साहू, प्रशांत क्षीर सागर,भगवान सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।




