भिलाई तीन 8 फरवरी 2026 । गुरु घासीदास कला एवं साहित्य विकास समिति के द्वारा संस्कृति विभाग छ.ग. शासन एवं दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर के सहयोग से गनियारी लोककला महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डोमन लाल कुरसेवाडा के हाथों किया गया। घासीदास बाबा के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि डोमन लाल ने कहा कि लोक कला महोत्सव करना गर्व का विषय है। निरंतर ऐसे महोत्सव करने से कलाकारों को एक मंच मिलता है। राज्य का नाम देश और विदेश में फैलता है। एक दूसरे के संस्कृति को देखने जानने समझने का सभी को मौका मिलता। पद्मश्री बारले ने कहा की गनियारी गांव हमेशा से ही राज्य का नाम ऊंचा करते आया है यह भूमि पंडवानी गायक तीजन बाई की जन्म स्थली है यहां एक से एक बढ़कर कलाकार हुए हैं। महापौर निर्मला कोरे ने कहा कि सरकार किसी की भी रहे आयोजन के लिए हमेशा सहयोग मिलता रहा है तब यह आयोजन हो पा रहा है। उन्होंने सभी धन्यवाद ज्ञापित किया।
आज आसन परिवार चौंका पार्टी बाराडेरा जिला रायपुर, सात ज्योति पंथी नृत्य डुमर जिला दुर्ग, सुर सुरभि पंडवानी मड़ेली जिला गरियाबंद, जय बाबा रुखड़ नाथ जस झांकी नारधा जिला दुर्ग, संगी के मया नाचा पार्टी इंदामारा जिला राजनांदगांव, लोक संगीत कंचन जोशी, श्री रामदास मानस परिवार बंदौरा जिला कबीरधाम, सफुरा माता बालिका पंथी दल उमरपोटी, कांति बसु लोक रजनी फाक परिवार दैहान बांधा जिला मानपुर मोहला, जय राधा कृष्ण राऊत नाच मंडली खजरी जिला राजनांदगांव, ईशरदेव पूरन जस झांकी बघेरा जिला दुर्ग, विरेन्द्र चतुर्वेदी एवं सुनील सोनी नाइट के अलावा अन्य प्रदेश के पारंपरिक लोकनृत्य असम से बिहू, राजस्थान से कालबेलिया नृत्य, महाराष्ट्र से लावणी , हरियाणा से घुमर नृत्य, मध्यप्रदेश से राई नृत्य, गुजरात से सिद्धी धुमाल, ओडिशा से संबलपुरी नृत्य, उत्तर प्रदेश मथुरा से ब्रज की होली एवं दक्षिण भारत से भरतनाट्यम की विशेष प्रस्तुति दी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डोमनलाल कोर्सेवाड़ा , अध्यक्षता पद्मश्री डॉ आर एस बारले, विशिष्ट अतिथि सतीश साहू, राम खिलावन वर्मा, दिलीप पटेल ,प्रेमलाल साहू मनोज मदारिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे।आज मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, अध्यक्षता पूर्व मंत्री डॉ शिव डहरिया, विशिष्ट अतिथि सभापति कृष्णा चंद्राकर, सुजीत बघेल, सुरेश धिंगानी एवं समाजसेवी देवेन्द्र छतिजा उपस्थित रहेंगे। समाज सेवा एवं लोक कला के क्षेत्र में पद्मभूषण डॉ तीजन बाई, पद्मश्री डॉ आर एस बारले, साहित्यकार दास मनोहर, रचनाकार सुरेंद्र डहरिया, वरिष्ठ पंथी कलाकार गीता बंजारे, लोक कलाकार तुषांत बारले, नाचा कलाकार अजय उमरे, सेना जवान राकेश साहू, वरिष्ठ पत्रकार रोमशंकर यादव एवं लोक कलाकार मोनिका वर्मा का सम्मान किया जाएगा।
लोक महोत्सव कराना गर्व का विषय विधायक डोमन लाल,,, 500 कलाकार जूटे गनियारी गांव में
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



