भिलाई 11 अप्रैल 2026। यूथ सिख सेवा समिति भिलाई द्वारा शिक्षा सहायता के अंतर्गत अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू की पहल पर पुनः एक जरूरतमंद बेटी की मदद की गई।शिक्षा सहायता हेतु फॉर्म सत्यापन के दौरान ज्ञात हुआ कि सेक्टर-7 स्थित बीएसपी के किराए के मकान में एक माँ और उनकी बेटी निवास करती हैं। पिता का देहांत हो चुका है। बेटी ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी है, जबकि माँ घरों में खाना बनाकर परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं।बेटी की विद्यालय फीस शेष थी। एम जी एम विद्यालय द्वारा 50% शुल्क में छूट प्रदान किए जाने के पश्चात शेष राशि ₹16,120/- का चेक यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह एवं उनकी टीम द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर महासचिव मलकीत सिंह लल्लू सहित अन्य सदस्यों उपस्थित थे।
जरूरतमंद बेटियों को पढ़ाई के लिए मदद,,,,, स्कूलों में भर्ती के लिए भी किया जाएगा सहयोग : इंद्रजीत
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



