भिलाई 3 अप्रैल 2026। भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ हनुमान जयंती का पर्व आज बीरा के अंगना मे मनाया गया। सर्व समाज के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने सपरिवार हनुमान जी का अभिषेक किया। अभिषेक पश्चात हवन पूजन पंडित कान्हा महाराज के द्वारा कराया गया। भोग भंडारे कभी आयोजन किया गया था जिसको हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया यह सिलसिला दोपहर 1:30 बजे से शाम तक चलता रहा।

इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि यह दिन भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पहले वर्ष है।हिंदू धर्म में हनुमान जी को शक्ति, बुद्धि, भक्ति और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक माना जाता है। वे भगवान श्रीराम के परम भक्त हैं और उनके जीवन से हमें निष्ठा, समर्पण और साहस का अद्भुत संदेश मिलता है। हनुमान जयंती केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि यह आत्मबल, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा को जागृत करने का दिन भी है। इस दिन भक्तजन मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। आज सुबह से ही सैकड़ो लोग एक साथ इकट्ठा होकर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किए हैं तथा प्रभु से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।।यह पर्व समाज में एकता, सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है।

गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करना इस दिन विशेष पुण्यदायक माना जाता है। हनुमान जी का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस बनाए रखना चाहिए। श्री इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यह पावन अवसर पर हमें उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में प्रेम, सहयोग और सद्भावना फैलाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर महासचिव मलकीत सिंह लल्लू,कोषाध्यक्ष जोगा राव, राम शर्मा, शाहनवाज कुरैशी सानू धनीराम, पंकज सिंह, खिलावन सिंह चौहान सहित अनेक लोग उपस्थित थे।



