पालक में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। पालक खाने से शरीर में संक्रमण का खतरा कम हो जाता है और आप बीमार नहीं पड़ते हैं। पालक खाने से हड्डियां मजबूत होती है, आंखों की रोशनी भी बढ़ती है इसके अलावा और भी कई फायदे होते हैं।
हरी सब्जियों में पालक मुख्य रुप से खाई जाने वाली सब्जी होती है। पालक को आप कच्चा खा सकते हैं, सब्जी बनाकर खा सकते है, सलाद में खा सकते हैं, सूप बनाकर पी सकते हैं। पालक में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, मैग्नीशियम, मैगनीज और आयरन पर्याप्त मात्रा में होता हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए, ऑक्सिडेटिव तनाव को कम करने और ब्लड प्रेशर को सही बनाए रखने के लिए पालक खाना फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं पालक खाने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में….
1.हड्डियों को मजबूत बनाता है- कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती है तो यह तो आप भी जानते होगें। दूध के अलावा पालक में भी कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। पालक खाने से हड्डियां मजबूत होती है।
2. आंखों की रोशनी बढ़ती है- विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता है। गाजर के अलावा पालक में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए होता है। पालक का सेवन करने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।
3. इम्यून सिस्टम मजबूत होता है- पालक में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। पालक खाने से शरीर में संक्रमण का खतरा कम हो जाता है और आप बीमार नहीं पड़ते हैं।
4. ऊर्जा प्रदान करता है- पालक में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम नामक पोषक तत्व होता है। मैग्नीशियम शरीर को ऊर्जा देता है। पालक खाने से बार-बार थकान की समस्या नहीं होती है।
5. खून की कमी नहीं होती- जिन लोगों को एनीमिया होता है उनके लिए पालक खाना फायदेमंद होता है। पालक में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है इसलिए पालक का सेवन करने से खून की कमी नहीं होती है।
6. वजन कम करने के लिए- पालक में फैट और कैलोरी काफी कम होती है। साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर भी होता है इसलिए वजन कम करने के लिए पालक का सेवन लाभकारी होता है।
GOOD MORNING : पालक भाजी का लें मजा
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment