चुकंदर चाहे आपको खाने में अच्छा लगे या न लगे, लेकिन रोजाना एक चुकंदर का सेवन आपके शरीर की कई जरूरतों को पूरा कर सकता है। आइए, जानते हैं कि ठंड के मौसम में नियमित एक चुकंदर खाने से आपको क्या फायदे होंगे…..
1. चुकंदर का सेवन करने से एनीमिया, कब्ज, माहवारी की समस्या दूर होती है।
2. चुकंदर का सेवन शरीर में खून की मात्रा बढ़ाता है, इसलिए महिलाओं के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है।
3. चुकंदर का सेवन सलाद व जूस के रूप में करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, विटामिन डी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं।
4. आयुर्वेद में बताया गया है कि यह खून तो बढ़ाता ही है, साथ ही पेशाब संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है।
5. चुकंदर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जिस वजह से ये कब्ज और बवासीर की तकलीफ को दूर करने में सहायक होता है।
good morning : ठंड के मौसम में खाएं चुकंदर
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment