दुर्ग। 18 अक्टूबर, 2025, (सीजी संदेश) : पिछले कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग द्वारा दीपावली के अवसर पर 17 अक्टुबर से 20 अक्टुबर तक खुशियों की दीपवाली सप्ताह बनाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग स्थान जैसे दुर्ग भिलाई के वृद्धाआश्रम अनाथ हॉस्पिटल बालआश्रम मंदबुद्धि स्कूल दुर्ग स्टेशन समृद्धि बाजार के पास बस स्टैंड एवं शहर के अन्य स्थानों में जीवन यापन कर रहे गरीब, असहाय, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे जिनके पास या तो घर नही है या फिर भीख मांगकर फुटपात में रहे रहे है उन्हें नयी साड़ी, मिठाई, एवं बुजुर्गों को धोती, कुर्ता पैजामा, मिठाई का संस्था द्वारा वितरण किया गया जा रहा है। संस्था द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों के छोटे-छोटे गरीब बच्चों को नये कपड़े, मिष्ठान, नमकीन, रंगीन फटाखे का वितरण जन सहयोग से किया जा रहा है।
संस्था का एक मात्र उदेश्य समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाने का प्रयास करना है, जिनसे अभी तक यह अछूता है, इन्ही बातों को आत्मसात करते हुए सभी के सहयोग से दीपावली पर्व एवं अन्य सभी पर्व एवं प्रतिदिन हर जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद करने का प्रयास संस्था द्वारा विगत 7 वर्षों से किया जा रहा है।
संस्था के सदस्य विगत 8 वर्षों से अपने सभी पर्व गरीब, असहाय, बुजुर्गों के साथ ही मना रहे है, दीपावली पर्व को भी संस्था के सभी सदस्यों ने गरीब, असहाय, बुजुर्गों, महिलाओं एवं छोटे बच्चों के साथ फटाके फोड़कर सभी को मिठाई एवं नये कपड़ों का वितरण करके मन रहा है।
जन समर्पण सेवा संस्था के मोहित पुरोहित ऋषि गुप्ता ने बताया कि प्रदेश एवं शहर के अधिकांश घरों में दीपावली पर्व में बिजली की चकाचोंध व्यवस्था है और सभी लोग मिठाई, पकवान एवं पटाखों का आनंद लेते है, परन्तु प्रदेश एवं शहर में आज भी ऐसे गरीब परिवार एवं बच्चे है जो मिठाई खाना तो दूर मिठाई चखने से भी वंचित रह जाते है, और गरीब बच्चे आसमान में छूटने वाले पटाखों को देखकर ही खुश हो जाते है। ऐसा कार्य सँस्था कर रही है,
आज 18 अक्टुबर को संस्था द्वारा ख़ुशियों की दीपवाली सप्ताह बनाते दुर्ग में स्थित वृद्धा आश्रम एवं भिलाई के फील परमार्थ फाउंडेशन में निवास करने वाले सभी महिलाओं एवं पुरुषों को नया कपड़ा के साथ साथ सभी को मिठाई, नमकीन, फटाखे, चॉकलेट, बिस्किट, साबुन, निरमा, तेल एवं अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया.
इस आयोजन में सभी बुजुर्ग पुरुषों को एक जैसा कलर का नया कुर्ता एवं महिलाओं को एक जैसे कलर की साड़ी का वितरण किया गया, जिसे पाकर सभी बुजुर्ग बहुत भावुक हो उठे, संस्था द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक यह सब सामग्री पहुंच सके ताकि सभी लोग यह पर्व बड़े धूमधाम एवं खुशी से बना सके.
कल मोहलई में जरूरतमंद बच्चों को दीपावली का उपहार
संस्था द्वारा इस सेवा कार्य के तीसरे दिवस दिनाँक 19 अक्टुबर को ग्राम मोहलाई में जाकर सभी जरूरतमंद गरीब बच्चों को को खुशियों की दीपवाली बनाने हेतु फटाखे नया कपड़ा मिठाई नमकीन एवं अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया जावेगा।
आज के सेवा कार्य मे पायल जैन अध्यक्ष व्यापारी महिला प्रकोष्ठ दुर्ग मिथला देवी शर्मा सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी आशीष मेश्राम प्रीति राजगढ़िया अर्जित शुक्ला रूपल गुप्ता लक्की अग्रवाल सुजल शर्मा मोंटू चौरसिया राजेन्द्र ताम्रकार अख्तर खान मृदुल गुप्ता प्रकाश ठाकुर नमन खंडेलवाल रौनक तिवारी वाशु शर्मा लक्की पुरोहित वेदांत शर्मा संजय सेन अनमोल पांडेय सोमेश जैन अंकेश पेशवानी शैलेश जैन एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।