रायपुर। 30 जनवरी, 2023, (सीजी संदेश) : रूआबांधा शनिचरी बाजार के सामने पानी टंकी मैदान के पास प्रस्तावित अभियंता उद्यान में पौधे लगाने के अभियान में पर्यावरण मित्र मंडल के संरक्षक बालूराम वर्मा के मार्गदर्शन में ऑक्सीजन समूह दुर्ग, सेंट थॉमस कॉलेज रूआबांधा के B. Ed के विद्यार्थीगण, एलुमिनाई एसोसिएशन भिलाई चैप्टर के सदस्यों ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। मैदान में साफ सफाई किया, साथ ही साथ फलदार और छायादार पौधे रोपित किया गया। इस कार्य में संजना, मनीष, अनिल, सृष्टि, रजत, शुभम, अभिषेक, सागर नीरज, विवेक, अनूप, हेमंत, अभिलाष, आदिल, सुनील अग्रवाल, आर एस चौहान, डीपी चौधरी, एसके सेन, डॉक्टर एनके सिन्हा, डॉ आर प्रकाश, रितिका, आशीष, पूर्वा, प्रियंका, शिवकुमार, सियाराम कश्यप, कैलाश जोशी, आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।