भिलाई 14 फरवरी 2026।सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं श्री बीरा सिंह मल्टी स्पेशालिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह की पहल से जरूरतमंद डायलिसिस मरीजो को बड़ी राहत मिल रही है। श्री बीरा सिंह मल्टी स्पेशालिटी हॉस्पिटल, फल मंडी भिलाई में लगातार 4 वर्षों से निशुल्क डायलिसिस सेवा संचालित की जा रही है। इस सेवा के अंतर्गत अब तक 496 मरीजों का नि:शुल्क डायलिसिस किया जा चुका है।हॉस्पिटल द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को डायलिसिस के दौरान लाइन लगने तक आने वाले खर्चों का भार भी स्वयं वहन किया गया है। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को समय-समय पर आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उन्हें इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा कई प्रकार सुविधा भी आम जनता को अस्पताल में मिल रही है। समय-समय पर निशुल्क शिविर भी जिले के अनेक क्षेत्रों में लगाया जाता है।
HBS मल्टी स्पेशालिटी हॉस्पिटल में 496 मरीजों का नि:शुल्क डायलिसिस,,,,, कई जगहों पर लगा शिविर
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



