भिलाई। 11 जनवरी, 2025, (सीजी संदेश) : इंडियन डेंटल एसोसिएशन दुर्ग भिलाई ब्रांच के डॉक्टर्स द्वारा गौसिया मस्जिद के पीछे चैता मैदान कैंप 1 में निशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर 11 जनवरी शनिवार को लगाया गया| शिविर में 110 लोगों का चेकअप किया गया और दंत रोग के बारे में उनको जानकारी दी गई एवं उपयुक्त ईलाज के लिए बताया गया| आंगनबाड़ी के बच्चों का भी परामर्श कर उनके पालकों को दांतों मे कीड़े लगने के कारण उसके उपचार और ब्रशिंग पद्धति की जानकारी दी गई | कई लोगों को तम्बाखू और उसके दुष्परिणाम की जानकारी दी गई| उपस्थित डॉक्टर्स में डॉक्टर फातिमा खान डॉ स्मिता श्रीवास्तव डॉ शाहीन हमदानी डॉ सविता कब्डवाल डॉक्टर आस्था श्रीवास्तव डॉक्टर श्रेणिक नाहटा डॉ सिद्धार्थ शर्मा डॉ भारती डॉ उज्जवल जायस्वाल डॉ श्रुति दुबे द्वारा शिविर मे आये लोगो का परामर्श किया गया | शिविर का आयोजन रजत शाह, रेशम सिंग, दलजीत सिंग, तौहीद अहमद, विकास यादव द्वारा किया गया|