भिलाई 17 मार्च 2026 ।बस चालक पिता की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु के बाद पूरा परिवार गहरे संकट में आ गया। पीछे रह गए दो मासूम बच्चे—एक बेटा और एक बेटी, जिनकी पढ़ाई भी अब रुकने की कगार पर थी।स्कूल की लगभग ₹90,000 की फीस बकाया थी, जिसे चुकाना परिवार के लिए संभव नहीं था। ऐसे कठिन समय में परिवार ने शिक्षा सहायता फॉर्म के माध्यम से समिति से मदद की अपील की ।समिति द्वारा आवेदन की पूरी जांच एवं सत्यापन के पश्चात, दोनों बच्चों की शिक्षा को निरंतर बनाए रखने हेतु ₹56,620 की स्कूल फीस का भुगतान किया गया।- #YouthSikhSevaSamitiBhilai
आर्थिक मदद: एक दर्दनाक हादसे ने इस परिवार की खुशियाँ छीन ली
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




