भिलाई। 07 फरवरी, 2026, (सीजी संदेश) : हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दुर्ग में कक्षा बारहवीं के विद्याथियों के लिए आयोजित विदाई समारोह भावनाओं, सम्मान और आत्मविश्वास से भरा रहा। 04 फरवरी को हुए इस भव्य आयोजन में छात्रों को उनके सुनहरे भविष्य के लिए आशीर्वाद और प्रेरणा का संबल मिला। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद विद्याथियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। गीत, नृत्य और मनोरंजक खेलों ने पूरे सभागार को उत्साह से भर दिया। समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के निर्देशक बृजमोहन उपाध्याय, इंफ्रास्ट्रक्चर निर्देशक मनीष तिवारी, एकेडमिक डायरेक्टर एवं प्राचार्या श्रीमती दीप्ति तिवारी, संयुक्त सचिव उमाकांत मिश्रा सहित अन्य अतिथियों ने विद्याथियों को आशीर्वचन प्रदान किए। उन्होंने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी है। शिक्षकों ने भी विद्याथिर्यों को जीवन में ईमानदारी, मेहनत और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। कार्यक्रम का सफल आयोजन कक्षा ग्यारहवीं के विद्याथियों द्वारा किया गया, जिनकी मेहनत और रचनात्मकता सराहनीय रही। इस दौरान कक्षा 12वीं के विद्याथियों ने अपने विद्यालय जीवन की यादें साझा कीं, जिससे माहौल भावुक हो गया। समारोह में विद्याथियों को विभिन्न टाइटल देकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम और अधिक आकर्षक बन गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा सामूहिक चित्र के माध्यम से यादगार पलों को सहेजा गया। यह विदाई समारोह छात्रों के जीवन का एक यादगार पड़ाव बन गया, जो उन्हें आगे बढ़ने की नई ऊर्जा देता रहेगा।



