भिलाई। 14 जनवरी, 2023, (सीजी संदेश) : राष्ट्रीय युवा दिवस विवेकानंद जयंती के अवसर पर पर्यावरण मित्र मंडल के संरक्षक बालूराम वर्मा द्वारा बीजारोपण से वृक्षारोपण पर्यावरण गतिविधि, छत्तीसगढ़ के दिशा निर्देश में विभिन्न पर्यावरण समूह, वृक्ष मित्र दुर्ग, पर्यावरण मित्र मंडल भिलाई, ऑक्सीजन ग्रुप दुर्ग, लायंस क्लब दुर्ग, मिशन 100 करोड़ वृक्षारोपण भिलाई आदि विभिन्न समूह को टिकोमा, अमलतास, सिंदूर, तेंदू, कचनार, आदि विभिन्न प्रकार के बीजों का बीजारोपण से निशुल्क नर्सरी तैयार करने का विधि बता कर उनसे तैयार पौधा से एक पौधा देश के नाम पौधा रोपण करने का संदेश दिया। साथ ही साथ पानी बचाओ प्लास्टिक मुक्त भिलाई हेतु 5 मिनट का डेमो दिखा कर पानी बाटल पर या अन्य विभिन्न विधियों से प्लास्टिक से प्रदूषण को बचाने हेतु इको ब्रिक्स बनाने की विधि बताकर लोगों को जन जागरण का प्रयास किया।