भिलाई। 08 जुलाई, 2025, (सीजी संदेश) : एससी एसटी ओबीसी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.ओम सुधा व राष्ट्रीय महासचिव निशा बुराक नई दिल्ली द्वारा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव अनिल मेश्राम की अनुशंसा पर दुर्ग निवासी इंजीनियर कौशल वर्मा को संयुक्त मोर्चा के छत्तीसगढ़ राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री वर्मा को नियुक्ति प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.ओम सुधा ने यह अपेक्षा की है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 340,341,342 मे अधिसूचित क्रमशः पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्गो को एकजुट कर एक प्लेटफार्म पर लाकर संविधान की रक्षा और संवैधानिक अधिकारो के प्राप्ति की लड़ाई हेतु सदैव अग्रसर रहेंगे। श्री वर्मा की नियुक्ति पर उन्हे बधाई देने वालो का तांता लग गया है। रमेश पटेल, तेजबहादुर बंछोर, के.आर.शाह, इंजीनियर एच.के.मेश्राम, एडवोकेट मनोज मून, रोशन वर्मा, इंजी.अरुण बघेल, चन्द्रभान ठाकुर, पवन दिल्लीवार, बी.के.वर्मा, राधेश्याम साहू, चन्द्रकला तारम, अनुसुईया ठाकुर, चन्द्रिका रावत, मीना टंडन, खिलेश्वरी साहू, विनोद सेन, अश्वनी चंद्राकर, राजेन्द्र हरमुख, धरमपाल वर्मा, ब्रम्हदेव पटेल, के.के.पाटिल, राकेश रंगारी, विनोद वासनिक, तामस्कर टंडन, सत्येंद्र देवांगन, नरेन्द्र खोब्रागड़े, संतोष भीमटे, ज्ञानू बागड़े, किशोर चौरे, कृष्ण कुमार वर्मा, कमल वर्मा, परदेशीराम वर्मा, एकानंद सिन्हा, एम.एल.देवांगन, मुकुंद बंसोड, अरविंद चौधरी, अनिल जोग, डा.रवि खिचरिया, पवन चंद्राकर, बेनूराम परगनिहा, निलेश रामटेके, संजय कोहले, डी.एल.वर्मा, उपेंद्र चंद्राकर, अजय चौहान, नंद चंद्राकर, राजेन्द्र बघेल, किरण वर्मा, कीर्ति चन्द्रवंशी, किशन मानकर, शोभराय ठाकुर, जी.एल.मंडावी, नरेन्द्र बंछोर, आर.एन.ध्रुव, प्रह्लाद वर्मा, डा.डीके मंडरिक, गौतम खोब्रागड़े, प्रकाश श्यामकुंवर, प्रह्लाद लहरे, गणित बघेल, टेकराम हरिन्द्रवार, कमलराज मेश्राम, प्रकाश मेश्राम, प्रीतेश पाटिल, एच.के.नेताम, ओ.पी.ध्रुव, डी.के.साहू, डी.के.वर्मा, रोहित बंजारे, कमल बंछोर, अरविंद कामले, ए.आर.वर्मा, बुद्धशरण बोरकर सहित अनेक सदस्यो ने श्री वर्मा की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है।
इंजी. कौशल वर्मा एससी एसटी ओबीसी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये गये

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment