दंतेवाड़ा। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए बम को जवानों ने बरामद करने के बाद मौके पर निष्क्रिय कर दिया। बुधवार को अरनपुर- जगरगुंडा में मार्ग में सीआरपीएफ 231 बटालियन जवान सर्चिंग पर निकले थे।
तभी रास्ते में संदेह होने पर बारीकी से छानबीन की तो सड़क के नीचे ढाई किलोग्राम विस्फोटक से तैयार बम मिला। जिसे जवानों ने मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया। अन्यथा इससे जवानों को बड़ा नुकसान हो सकता था।
बताया गया कि इलाके में जवानों के सर्चिंग टीमों का नेत़त्व कमांडेट जितेंद्र यादव, राजीव यादव, अम़त कुमार सिंह, विशाल गुप्ता कर रहे थे। कोंडासावली कैंप से निकली टीम जब अरनपुर- जगरगुंडा मार्ग पर थी, तभी उन्हें बम की जानकारी हुई और उसे निकालकर निष्क्रिय कर दिया गया। ज्ञात हो इस मार्ग में सैकड़ों बम जवानों ने सड़क निर्माण और सर्चिंग के दौराम बरामद किया है। कुछ हादसे भी हुए हैं।
दंतेवाड़ा जिले में सर्चिंग के दौरान जवानों को मिला ढाई किलो का बम…. किया डिफ्यूज
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment