भिलाई। 24 नवम्बर, 2025, (सीजी संदेश) : खेलो इंडिया पेंंचक सीलाट वूमेन’ लीग 2025-26 का आयोजन हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में किया गया। जिसमें लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अस्मिता पंचाक सिलाट वुमंस सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक दामिनी, सबा प्रवीण, हिमांशी, हर्षिता को मिला। शिल्पी, अंकिता, पायल और खुशबू को रजत पदक मिला। जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक पर अनुश्री अग्रवाल, धात्री वर्मा और दीपाली सूर्यवंशी को मिला। इस वर्ग में रजत पदक जया, जिया, सृष्टि सौदागर, माही, काव्या, परिधि, समीक्षा, डिंपल ठाकुर को मिला। जो खिलाड़ी यहां प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं वे सभी खिलाड़ी ईस्ट जोन पंचाक में भाग लेंगे।


कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद मनीष वर्मा, दीप्ति तिवारी, जितेंद्र कुमार, खिलावन सिंह चौहान जाोगा राव, आकाश, छत्तीसगढ़ पंचाक समिति के सचिव शेख समीर, इरफान अहमद, एस नागेंद्र राव ने जीते हुए खिलाड़ियों के गले में मेडल पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया। संस्था के सचिव शेख समीर ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर महिलाओं की खेल भागीदारी को प्रोत्साहित करना। इस क्षेत्र की युवा महिला एथलीटों के बीच स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बढ़ावा देना है। इस स्पर्धा से जिले की होनहार प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया। समर्पित सेवा और प्रतिबद्धता युवा महिलाओं के लिए एक आदर्श प्रेरणास्त्रोत है। अतिथियों का सम्मान इकबाल अहमद, जितेंद्र कुमार, अर्जुन सोनी, कान्हा सोन, कुमारी लिनिमा ने किया।




