दुर्ग। 22 मई, 2023, (सीजी संदेश) : हारेगा नशा जीतेगा दुर्ग, अंतर्गत ‘जियाे खुलकर अभियान’’ के तहत दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले एक आराेपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 71 पुड़िया 31.600 ग्राम किमती 18,650/-रू. जप्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग वैभव बैंकर के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बिक्री के खिलाफ अभियान प्रतिबंधित ब्राउन शुगर के अवैध काराेबार के खिलाफ छेड़े गये अभियान के तहत दुर्ग कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से प्रतिबंधित ब्राउन शुगर विक्रय करने वाले को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुयी हैं। पिछले कुछ महीनो में जिले में घटित गंभीर अपराधो के पीछे जाने पर यह बात सामने आयी थी की अपराध से जुड़े लाेग कहीं न कहीं प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बेचने के आदी हैं। इसलिये अभियान चलाकर वरिष्ठ अधिकारियाें के निर्देश पर पूरे जिले में ब्राउन शुगर का कारोबार के
खिलाफ अभियान छेड़ा गया। दिनांक 22 मई को राम नगर बघेरा रोड दुर्ग शीतला नगर रोड दुर्ग शीतला मंदिर शिव मंदिर के पास बघेरा दुर्ग में लाेकेश्वर उर्फ सोनु सिन्हा निवासी राजीव नगर दुर्ग से अवैध रूप से
प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया, आराेपी के कब्जे से 71 नग पुड़िया कोरे कागज में
लपटे हुये कुल 31.600 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर किमती लगभग 18,650/- रूपये जिसे पुलिस ने गवाहाें के समक्ष विधिवत जप्त किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 326/2023, धारा 21(बी), 27(ए) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्य वाही कर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया जाता है। इस कार्य वाही में थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक एस. एन. सिंह, सउनि पूरनदास, आरक्षक मिथलेश साहू, विकास ठाकुर, किशाेर सोनी, प्रशांत पाटनकर, थॅमसन पीटर, गौर सिंह, नासीर बक्स, भरथरी निषाद एवं चंद्रशेखर बंजीर का विशेष याेगदान रहा।
थाना : दुर्ग
अप.क्र. : 326/2023
धारा : 21(बी), 27(ए) नारकोटिक एक्ट
आरोपी का नाम : लाेकेश्वर प्रसाद उर्फ सोनु सिन्हा पिता प्रेम सुख सिन्हा उम्र 26 साल साकिन वार्ड नं. 02 राजीव नगर दुर्ग (छ.ग.)
जप्ती : 71 नग कोरे कागज में लपटे हुये पुड़िया जिसमें कुल 31.600 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर किमती लगभग 18,650/- रूपय