भिलाई। 02अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : दिनांक 02 अप्रैल को थाना नंदिनी नगर क्षेत्रांतर्गत मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नंदिनी खुंदिनी में एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया।
मामले में धारा 4(क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण :
अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करना
▪️ घटनास्थल :
सतनाम चौक चबूतरा, आरोपी के घर के सामने, ग्राम नंदिनी खुंदिनी, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का विवरण :
1. धर्मेन्द्र आडिल, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, ग्राम नंदिनी खुंदिनी, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग
▪️ जप्ती सामग्री :
1. नगदी रकम 69,450/- रुपये
2. 01 नग ओप्पो कंपनी का मोबाइल (कीमती लगभग 5,000/- रुपये)
3. 05 नग सट्टा पट्टी (कुल कीमती 74,450/- रुपये)
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना नंदिनी नगर पुलिस स्टाफ की सक्रिय एवं त्वरित कार्रवाई सराहनीय रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध जुआ/सट्टा जैसी गतिविधियों से दूर रहें एवं ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



