दुर्ग। 24 नवम्बर, 2025, (सीजी संदेश) : गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रही महिला को पुलगांव थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला से दो किलो से अधिक गांजा कीमती ₹ 2 लाख जप्त कर आरोपिया को न्यायिक निर्माण पर भेजा गया है। पुलिस से मेरी जानकारी के अनुसार दिनांक 24 नवंबर को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक महिला स्वागत मैरिज हॉल नदी रोड सिरसा के सामने अवैध रूप से धन लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ गांजा रख कर बिक्री कर रही है। उक्त सूचना पर तत्काल टीम गठित कर स्वागत मैरिज हॉल नदी रोड सिरसा के सामने पहुंचे, जहां एक महिला संदेही को घेरी बंदी कर पकडा गया, विधिवत तलाशी लेने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक झिल्ली में रखा मादक पदार्थ गांजा सहित वजनी 2.003 कि.ग्राम किमती 2 लाख रूपये, बिकी की नगद रकम 1450 रूपये आरोपियां का मोबाईल फोन ओप्पो कम्पनी का माडल OPPP F27 Pro 5g कीमती 3 हज़ार रूपये को जप्त किया गया। आरोपियां शेख ईदबी उम्र 41 वर्ष साकिन ग्राम सिरसाखुर्द थाना पुलगांव (चौकी जेवरा सिरसा) के अपराध क्रमांक 573/25 धारा 20 (ख), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि खगेन्द्र पठारे आर. बंटी सिंह, म.आर. अनिता भास्कर आर. त्रिलोक नाथ भाटी की सराहनीय भूमिका रही है।
गिरफ्तार आरोपिया
शेख ईदबी उम्र 41 वर्ष साकिन ग्राम सिरसाखुर्द थाना पुलगांव, जेवरा सिरसा



