दुर्ग। 18 मार्च, 2026, (सीजी संदेश) : कंपनी के वर्कशॉप से मशीन पार्ट्स चोरी करने वाले दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना पुलगांव के चौकी जेवरा सिरसा का है। जहां कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरी गए मशीन पार्ट्स कीमती करीब 22,000 रुपये को बरामद कर लिया गया है और आरोपियों को 24 घंटे में त्वरित वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है।
दिनांक 17 मार्च को चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी स्थित एसजे ग्रुप स्टारएक्स मिनरल्स इंडिया प्रा.लि. कंपनी के सहायक महाप्रबंधक द्वारा वर्कशॉप से मशीन पार्ट्स चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रकरण में धारा 306, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेही कर्मचारियों आयोन कोनेर एवं चंदन घोष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने 27 फरवरी को वर्कशॉप से मशीन पार्ट्स चोरी कर छिपाना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए समस्त मशीन पार्ट्स बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को 18 मार्च को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
▪️ घटना का कारण :
निजी लाभ हेतु कंपनी के मशीन पार्ट्स चोरी करना
▪️ घटनास्थल :
एसजे ग्रुप स्टारएक्स मिनरल्स इंडिया प्रा.लि. कंपनी वर्कशॉप, ग्राम खपरी, चौकी जेवरा सिरसा, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. आयोन कोनेर, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कुसुम, जिला पूर्व वर्धमान (पश्चिम बंगाल), हाल निवास ग्राम ठेलकाडीह (कंपनी परिसर)
2. चंदन घोष, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम सलिन्दा, जिला मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल), हाल निवास ग्राम जेवरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. 01 नग ड्रिल रॉड (1 मीटर)
2. 01 नग बेयरिंग
3. 01 नग एनआरबी कंपनी का रोटेशन गियर
4. 01 नग रोटेशन गियर बॉक्स कवर
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि खगेन्द्र पठारे, सउनि लक्ष्मीनारायण जोशी, प्रधान आरक्षक पुनेश साहू, आरक्षक विरेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं संस्थानों से अपील करती है कि अपने प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




